रोड़ किनारे क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप


सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर
अशोक सरकार

सितारगंज के खटीमा रोड पर बघोरा गांव मे बटेसर की चक्की के पास रोड के किनारे झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव किसका है ,कहाँ से आया अभी तक इसकी कोई जानकारी और शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना स्थल के पास ही जानवर चरा रहे कुछ बच्चों ने पानी मे पड़ा एक शव देखा जिसकी सूचना उन्होंने पास में ही स्थित दुकान स्वामी को दिया । दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख पलविंदर सिंह को दिया जिस पर ब्लाक प्रमुख ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा शव को पानी से बाहर निकालकर जानकारी और शिनाख्त में जुट गई। वहीं क्षत-विक्षत शव मिलने से काफी दुर्गंध आ रही है तथा आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

इस संबंध में ब्लाक प्रमुख पलविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सूचना मिलने पर मैंने पुलिस को सूचित किया जिस पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई । उन्होंने ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है तथा काफी क्षत-विक्षत है। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है तथा उसमें कीड़े लगे हैं।

वहीं एसएसआई सुधाकर जोशी ने बताया कि ब्लाक प्रमुख द्वारा सूचना पाकर घटनास्थल का जायजा लिया गया। जहां क्षत-विक्षत अवस्था में लगभग 2 दिन पुराना शव मिला है। शव में कीड़े लगे हैं ।अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है ।आगे की कार्रवाई जारी है।