खटीमा- उधम सिंह नगर
अशोक सरकार
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास में बुधवार की शाम जहां सांप घुस आया था।वही इससे बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। सांप की खोज बिन में खटीमा वन रेंज की टीम बुधवार शाम से ही सांप को पकड़ने की कसरत में लगी रही, लेकिन सांप वन विभाग की पकड़ में नही आ पाया। वही दूसरे दिन ब्रह्स्पति वार को भी वन कर्मचारी सीएम आवास में सांप को खोजने में लगे रहे जिस पर कड़ी मसक्कत के बाद सांप को आखिरकार पकड़ लिया गया। सांप को पकड़ वन विभाग ने इसे सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया है।
वही मीडिया से रूबरू होते हुए खटीमा वन रेंज के रेंजर राजेन्द्र मनराल ने बताया कि बीते बुधवार की शाम को सीएम आवास नगरा तराई खटीमा में सांप घुसने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वह स्वयं सांप को पकड़ने टीम के साथ सीएम आवास नगरा तराई पहुँच गए।
हालांकि सीएम साहब का पूरा परिवार इस समय देहरादून में है। वर्तमान में स्टॉफ मौजूद है जिसके माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी कि सांप में गौशाला में गाय की बछिया को काट लिया है। जिस पर मौके पर पहुँचे पशु चिकित्सक द्वारा बछिया का इलाज किया गया, लेकिन वह नही बच पाई जिसे बुचवार की रात ही दफना दिया गया। वही बुधवार की शाम खोजबीन के बावजूद जब सांप नही मिला तो खोजबीन अभियान वीरवार की सुबह फिर चलाया गया। जिस पर कड़ी मसक्कत के बाद सांप को सीएम आवास से पकड़ लिया गया है। उसे सुरक्षित जंगल छोड़ा गया है।