विस्थापन की मांग

सुभाष पिमोली

थराली

क्षेत्र पंचायत सदस्या विजया बुटोला ने उप जिलाधिकारी थराली को ज्ञापन देकर विस्थापन की मांग की है उन्होंने कहा ग्राम पंचायत सुनला के लमकुनी तोक मैं निवास कर रहे चार परिवारों को भूस्खलन के कारण खतरा पैदा हो गया है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है |

वहीं उन्होंने उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार को अवगत कराया विगत दिनों राजस्व ग्राम सुनला के लमकुनी तोक में निवासरत चार परिवारों के घर के ऊपर भारी बारिश तथा बज्रपात के कारण सारा मलबा घरों के ऊपर इकट्ठा हो गया है जो कभी भी इन घरो को खतरा पैदा कर सकता है जिस कारण उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यहां पर निवासरत चार गरीब परिवारों नवीन चंद्र पुत्र गोपाल दत्त पुरोहित, श्रीकांत पुरोहित, देवकी देवी, दीक्षा पुरोहित को अन्यत्र विस्थापित किया जाय।