मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
बुधवार को गंगोत्री नेशनल हाइवे मातली के पास भूस्खलन के कारण बन्द रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण कर बीआरओ को तेजी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारू करने के निर्देश दिये। करीब 9 बजे बीआरओ द्वारा गंगोत्री नेशनल हाइवे यातायात के लिए सुचारू किया गया। हाइवे के दोनों ओर रुके वाहनों को सुरक्षित उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे।
इस दौरान उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, आकाश जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल मौजूद थे।