निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोकने के निर्देश

मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार सांय गंगोत्री भवन में स्थापित सूचना, निर्वाचन, पूर्ति विभाग, आबकारी, जिला प्राधिकरण, ई-डिस्ट्रिक्ट विभागों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। जिसमें निर्वाचन कार्यालय से 2 कार्मिक अनुपस्थित मिले। वहीं आबकारी,पूर्ति विभाग व जिला प्राधिकरण से एक- एक कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए।