खटीमा
अशोक सरकार
खटीमा वन निगम के डिपो नोगवा सेकंड में व्यापारियों ने किया हंगामा । नीलाम में ली गई सागोन की जड़ घटने का लगाया आरोप। व्यापारियों का कहना है कि सौ घन मीटर माल उनके द्वारा खरीदा गया था । मौके पर 70 घन मीटर ही माल मौजूद, जिससे उन्हें हो रहा है घाटा। डिपो में रखी लकड़ी कम होने के मामले में पहुंचे प्रभागीय विक्रय प्रबंधक वन विकास निगम टनकपुर ने पूरे मामले पर जांच बिठाई दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की कही बात।
खटीमा में लकड़ी व्यापारी नितिन भट्ट ने 12 जून को एक लाख दस हजार रुपये में 100 घन मीटर आयतन की सागौन की जड़ों की लाट खरीदी थी। आज व्यापारी नितिन भट्ट ने नीलामी के दौरान खरीदी गई सागौन की सौ घन मीटर जड़ो की लाट वन निगम के डिपो द्वितीय में उठाने गया तो मौके पर सागौन की जड़ों की लाट 70 घन मीटर ही मौजूद थी। जिस पर व्यापारी द्वारा दीपू कर्मचारियों पर लकड़ी चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। वन निगम के डिपो में रख रखी लकड़ी में घर चोरी होने की सूचना पर पहुंचे प्रभागीय विक्रय प्रबंधक वन विकास निगम टनकपुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरा मामले पर वन विकास निगम के नॉगवा द्वितीय डिपों के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाते हुए जांच बैठा दी है वहीं उनका कहना है कि इस मामले में दोषी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।