बिना सत्यापन अपने घर में बिहार निवासियों को रखने के जूर्म में मकान मालिक पर ठोका 5000 रुपए जुर्माना।

द्वाराहाट

थाना द्वाराहाट के प्रभारी निरीक्षक अजय लालशाह ने चेकिंग के दौरान उमेद सिंह कैड़ा पुत्र हयात सिंह निवासी द्वाराहाट के मकान में रह रहे बिहार के 6 लोगों को बिना सत्यापन के निवास करते पकड़ा है। साथ ही मकान मालिक उमेद सिंह के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-83 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मौके पर ही 5000 रुपये का जुर्माना भी जमा करवाया।और सभी किरायेदारों का मौके पर ही सत्यापन भी किया।

द्वाराहाट निवासी हिमानी मठपाल का मोबाइल फोन जो की कहीं खो गया था। हिमानी ने इस संबंध में थाना द्वाराहाट में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से द्वाराहाट पुलिस ने उनका खोया मोबाईल बरामद कर हिमानी मठपाल के सुपुर्द कर दिया।