बीजेपी कार्य समिति की बैठक सम्पन


सुभाष पिमोली

थराली

बीजेपी की सभी इकाइयों की बैठक हो गई है वही थराली विकासखण्ड सभागार में बीजेपी मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह नेगी की अध्यक्षता में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मंडल थराली के प्रभारी दलवीर सिंह नेगी,थराली से बीजेपी विधायक मुन्नीदेवी शाह भी सम्मिलित हुए ,वहीं बैठक में मंडल थराली के बूथ अध्यक्ष ,शक्ति केंद्रों के संयोजक, पार्टी पदाधिकारियों समेत बीजेपी के विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक में 2022 विधानसभा चुनावों की पूर्व तैयारियों पर रणनीति तैयार करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया वहीं कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे प्रवासी और मंडल प्रभारी ने बूथों पर जल्द से जल्द पन्ना प्रमुखों को नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए l


बीजेपी विधायक मुन्नीदेवी शाह समेत अन्य वक्ताओं ने भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही राज्य सरकार ,केंद्र सरकार और थराली विधायक द्वारा किये गए विकास कार्यो का प्रचार प्रसार आम जन तक करने की बात कही जिससे 2022 विधानसभा चुनावों की राह आसान हो सके एस अवसर पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, प्रमुख कविता नेगी, भूपाल राम टम्टा, बलबीर घुनीयाल, नरेंद्र भारती, गिरीश चमोला प्रधान हीरा बोरा, प्रधुमन शाह, भास्कर पांडे, हरेंद्र नेगी, भगत नेगी, नरेंद्र राणा आदि उपस्थित थे।