चमोली
पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चमोली श्री धन सिंह तोमर द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ एवं थाना गोविंदघाट में उपस्थित सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याएं पूछी गयी l
शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित करते हुए सभी कर्मचारियों को कोरोना के नियमों का पालन करने,ड्यूटी सतर्कता से करने व चार धाम यात्रा के संबंध में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस व उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।