श्रीलंका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 मुकाबले से पहले मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टीम के स्टार खिलाड़ी कोरोना की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाएंगे। मंगलवार को ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले 6 भारतीय खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया। इसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।
भारत को श्रीलंका के खिलाफ बुधवार रात तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेलना है। मंगलवार को बीसीसीआइ ने जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक टीम इंडिया का दूसरा मैच एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। 27 जुलाई को खेला जाने वाला मैच 28 को खेले जाने की जानकारी दी गई थी। आज यानी बुधवार को रात 8 बजे से दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है।
श्रीलंका के दौरे पर चयनकर्ताओं ने 20 सदस्यीय टीम का चयन किया था। इसमें से एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव है जबकि बाकि के 6 को आइसोलेट कर दिया गया है। कुल 7 खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। क्रुणाल के संपर्क में आए उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या समेत पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, देवदत्त पडीक्कल और कृष्णप्पा गौतम को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
शिखर धवन (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, मनीष पांडे, नितीश राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्रा सिंह चहल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।
नेट गेंदबाज – इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरनजीत सिंह
