अशोक सरकार
टनकपुर जिला चम्पावत
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रात्रि 12: 30 बजे से टनकपुर में भी उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के लोग हड़ताल पर चले गए हैं जहां विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल में जाने से शहर में विद्युत आपूर्ति कई जगहों पर ठप हो गई है तो वहीं लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है आपको बता दें विद्युत अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के लोग सरकार से 14 सूत्रीय मांगों को पूरा करने को कह रहे है तो वही उनका कहना है कि वह सरकार से उनकी पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, एसीपी, ग्रेड पे, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण जैसी 14 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये है ।
गौरतलब है विद्युत कर्मचारियों और सरकार के बिच दिसंबर 2017 में एक सहमति बनी थी हड़ताल पर गये कर्मचारियों के अनुसार जिसपर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है जिसकी बजह से उत्तराखंड विधुत कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा नरेंद्र कुमार जेई विधुत वितरण उत्तराखंड टनकपुर नें बताया उत्तराखंड विधुत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हम लोग 14 सूत्रीय मांगो को पूरा कराने के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है जब सरकार हमारी मांगो को लिखित में पूरा करके देगी तभी हड़ताल समाप्त करेंगे वही दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति ठप होनें से वार्ड नंबर 9 टनकपुर के निवासी हरीश शपरा नें बताया की सुबह करीब 07 बजे लाइट चली गई थी जिसकी बजह से हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है ऊपर से गर्मी नें भी आतंक मचा रखा है पता नहीं कब तक हमें अँधेरे से और गर्मी से छुटकारा मिलेगा