वन विभाग लाखो की कीड़ा जड़ी पकड़ी।

उधम सिंह नगर।
अशोक सरकार

खटीमा वन विभाग को मिली बड़ी सफलता खटीमा वन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान डेढ़ किलो कीड़ा जड़ी (यारसा गंबू) के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए दोनों आरोपी तस्करों को वन विभाग ने छ लाख का जुर्माना डाल कर छोड़ा।

खटीमा वन रेंज टीम को चेकिंग के दौरान लगभग डेढ़ किलो कीड़ा जड़ी बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। जिसकी कीमत लगभग 20 से 25 लाख के करीब आंकी गई है। खटीमा वन रेंजर राजेन्द्र मनराल ने वन विभाग की टीम के साथ दो लोगो को कीड़ा जड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगभग साढ़े छ लाख की चालानी कार्यवाही कर उन्हें दंडित किया गया है।

मीडिया से रूबरू होते हुए खटीमा वन रेंजर राजेन्द्र मनराल ने बताया कि नानकमत्ता डेम के पास वन विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नानकमत्ता से आ रहे कार चालक को वन विभाग की टीम को देख कार मोड़ भागने के दौरान उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार किया गया। जिसने भागने के बारे में बताया कि वह एक व्यक्ति को जो कि कीड़ा जड़ी लाया था उसे बरा व किच्छा के बीच उतारा गया है।

वही पकड़े व्यक्ति से मिले नम्बर के आधार पर उसे सर्विलांस में लगा दूसरे आरोपी व्यक्ति धर्मा जो कि नेपाली मूल का निवासी है गिरफ्तार किया गया।उसके पास से लगभग डेढ़ किलो कीड़ा जड़ी ओषधि बरामद की गई है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत बीस से पच्चीस लाख के करीब है। वही इस पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाल उनके निर्देश पर वन कानून के हिसाब से पकड़े दोनों आरोपीयो से चालानी कार्यवाही में साढ़े छ लाख रुपये वसूले गए है। जिसके उपरांत पकड़े गए वाहन को भी वाहन स्वामी के सपुर्द कर दिया गया है।