मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
उतरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील के टिपरा गांव में अनुसूचित जाति की महिला शान्ता देवी धर्मपत्नी स्व० भरपूर दास का मकान महिला ग्राम प्रधान के द्वारा जबरन तुड़वाया गया | पीड़िता ने डीएम से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन अभी तक महिला प्रधान की गिरफ्तारी नहीं की गई |
जिसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर धरना दिया और ग्राम प्रधान के खिलाफ अतिशीघ्र कार्यवाही करके गिरफ्तारी की मांग की।