सितारगंज।
अशोक सरकार
तिलक राज बेहड़ को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रथम बार सितारगंज और नानकमत्ता आगमन पर अमरिया चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया l तिलक राज बेहड़ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया l जिसको लेकर सितारगंज के अमरिया चौक पर उनका भव्य स्वागत किया l
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने बताया कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह सितारगंज पहुंचकर देखने को मिला, उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी, क्योंकि भाजपा सरकार ने बहुत ज्यादा पूरे देश में महंगाई कर रखी है l जिसको देखते हुए जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता ने इस बार मन बना लिया है, की 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है l
महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोड़ दी है रसोई गैस खाने में तेल यूज होने वाला या घर का राशन का सामान बहुत ज्यादा महंगा हो चुका है जिससे कि गरीब आम जनता की कमर टूट चुकी है और इस बार पूरे उत्तराखंड के वासियों ने मन बना लिया है कि उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेश की ही सरकार बनानी है l