5.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद में नशे के अवैध कारोबारियों पर दिन-प्रतिदिन लगाम कसी जा रही है, उत्तरकाशी को नशा मुक्त करने की मुहिम को लगातार आगे बढाते हुये क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बडकोट के देखरेख एवं उ0नि0 के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा टीम गठित कर गत रात्रि आज दिनांक 25/07/2021 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों /अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया चैकिंग दौरान सरुखेत केम्प वेदा (यात्री निवास) के पास से एक व्यक्ति विजय सिंह भण्डारी पुत्र श्री रणवीर सिंह भण्डारी निवासी ग्राम डंडाल गांव थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष को 05.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट में NDPS Act की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


आपको बताते चलें कि माह जुलाई में अवैध चरस व स्मैक के कारोबारियों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की यह सातवीं कार्रवाई है माह जुलाई में अब तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 2.401 किग्रा अवैध चरस बरामद करते हुये 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा साथ ही 33.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वालों के प्रति उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,इस प्रकार के कृत्य करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।