मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
उतरकाशी जनपद केे कल्याणी विधुतगृह की लापरवाही से जसपूर, सरतली व नाला गांव की विधुत लाइन को ठीक करने गए संविदाकर्मी बिहारी लाल निवासी मंजगांव को सरतली गांव के नाला नामे तोक में करंट की चपेट में आ गया l
करंट लगने से वह 60% जुलूस गया जिसे ग्रामीणों की मदद से 108 के द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल लाया गया। बिहारी लाल के अनुसार लाईन पर काम करने से पूर्व उन्होंने विधुत गृह कल्याणी में फोन के माध्यम से विधुत लाइन बंद करवायी थी और उसके बाद ही उन्होंने लाईन पर काम करना शुरू किया था, लेकिन विधुत गृह कल्याणी की लापरवाही के कारण अचानक बीच में ही विधुत गृह कल्याणी ने लाईन चालू कर दी।