सुभाष पिमोली
थराली
जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम व कांग्रेस के खिलाफ थराली, देवाल में जमकर नारेबाजी कर जीतराम और कांग्रेस का पुतला दहन किया l वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी सचिव गजेंद्र रावत ने बताया भाजपा के चंद लोग विधायक निधि की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं और जीतराम का बढ़ता हुआ कद देखकर भाजपा उनको बदनाम करने में तुली हुई है l डॉक्टर जीतराम एक ईमानदार छवि के विधायक रह चुके हैं l इसका इनाम उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिला है l
जीतराम के बढ़ते हुए कद को देखकर भाजपा खेमे में हड़कंप है वही भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में हार का डर सताने लगा है जिस कारण अब भाजपा प्रोपेगेंडा कर जीतराम को बदनाम करने मे हर कोशिश प्रयास कर रही हैं l कांग्रेस महा सचिव गजेंद्र रावत ने कहा विधायक जी ने पहले 11000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण की बात कही, फिर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने 1100 किलोमीटर निर्माण कार्य करवाया है l
रावत ने कहा विधायक जी अपनी सड़कों की लिस्ट को सार्वजनिक करें और जनता को बताएं उन्होंने कहा मे चेलेंज के साथ दावा करता हूँ विधायक जी ने 110 किलोमीटर सड़क भी नहीं बना पाई अपने 3 वर्षो के कार्य काल मे,विधायक कांग्रेस के कार्य काल की सड़को को गिना रही है जो एक जन प्रतिनिधि के लिए दुर्भाग्यपुर्ण है l
वही थराली विधायक मुन्नी देवी शाह का कहना है उन्होंने 226 किलोमीटर सड़कें स्वीकृति कर निर्माण कार्य करवाया है और 400 किलोमीटर सड़कों का डामरीकरण किया है अपनी भूल सुधार करते उन्होंने कहा ग्यारह हजार किलोमीटर नहीं ग्यारह सौ किलोमीटर बनकर तैयार हुई है वहीं विधायक मुन्नी देवी शाह ने डॉक्टर जीतराम पर आरोप लगाते हुए कहा उन्होंने मुझे अपसब्दो का प्रयोग किया है जो एक प्रोफेसर को सोभा नहीं देता उन्होंने पूरे उत्तराखंड की महिलाओं का अपमान किया है उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।अब देखना होगा भाजपा कांग्रेस के बीच वाक् युद्ध कब खत्म होगा।