पत्रकार पर हमला करने वाले को एक हफ्ते में गिरफ्तार न करने पर देंगे धरना l


सतपुली l

राज्य आंदोनकारी ने पत्रकार पर हमला करने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की l साथ ही शासन ओर प्रशासन को राजस्व क्षेत्र में होने वाली ऐंसी घटनाओं पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग भी की l

ग्राम रोंतेला निवासी राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह ने पत्रकार इंद्रजीत असवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है l साथियों उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसी बातों का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए तथा किसी भी प्रकार से यदि कोई पत्रकार पर हमला करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए l उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है की राजस्व क्षेत्र में आने वाले इस प्रकार के केशों पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए जिससे दोषी को सजा मिल सके l 

वहीं उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार पर हमला करने वाले को एक हफ्ते में गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वह है जिला मुख्यालय में धरना देगे l