खटीमा
अशोक सरकार
कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी आ रही है। वही यूपी सीमा पर मझोला चेक पोस्ट में यूपी से उत्तराखंड आ रहे 20 तीर्थयात्रियों की रेपिट टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप। प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव आए सभी तीर्थ यात्रियों को वापस यूपी भेजा। साथ ही यूपी सीमा पर चेकिंग की सख्त।
कोरोना की दूसरी लहर जहां समाप्ति की ओर है वहीं सरकार द्वारा तीसरी लहर को लेकर लगातार आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। तीसरी लहर को फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा यूपी सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर यूपी व अन्य राज्यों से आ रहे लोगो को 72 घंटे पुरानी कोरोना की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है।
जो लोग आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नहीं ला रहे हैं उनका चेक पोस्ट पर ही कोरोना का आरटीपीसीआर और रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। वही यूपी से आ रहे हैं और चंपावत जिले के माता पूर्णागिरि धाम में दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रियों का मझोला चेक पोस्ट पर रैपिड टेस्ट किया गया। जिसमें 20 तीर्थयात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी को रोना पॉजिटिव तीर्थ यात्रियों को वापस यूपी भेज दिया गया है। और यूपी व अन्य राज्यों से आ रहे लोगों की जांच और कड़ी कर दी गई है।