मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
उतरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील के अन्तर्गत पुराने बाजार ब्रह्मखाल की जनता पिछले आठ दिनों से बिजली व पानी का संकट झेल रही है और बार बार सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सूचित करने पर भी अधिकारी सुनने तक को तैयार नहीं है
आपको बता दें कि पानी की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से भी की जिस पर परेशान जनता की समस्याओ का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को सख्त रवैये के साथ अतिशीघ्र पानी की सप्लाई ठीक करने को निर्देशित भी किया l
हालांकि जिलाधिकारी के निर्देशित करने के बाद अधिकारी कुछ दिन हरकत में आये लेकिन पानी की सप्लाई फिर भी ठीक नहीं हुई l पेयजल लाइन में कुछ दिन पानी आने के बाद आज पुनः पुरानी स्थिति लौट आयी है जिसका खामियाजा यहां की जनता आठ दिनों से भुगत रही है और सम्बंधित अधिकारियों को बार बार अवगत करवाने पर भी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे है।