अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

शक्तिफार्म

अशोक सरकार

विगत दिनों शक्तिफार्म में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है । पहाड़ों व तराई में हुई भारी बरसात के कारण शक्तिफार्म में रहने वाले लोगों के घर,खेत, खलिहान बरसात और बाढ़ के पानी से पूरी तरह से लबालब हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति बद से बदतर हो गयी है।इसी क्रम में पीड़ित लोगों की मदद के लिए अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच आगे आया और अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर राहत सामग्री बाटी ।

समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास ने बताया कि वैसे तो प्रधानमंत्री योजना गरीबों के लिए आई हुई थी लेकिन वह योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंची हैं ।इसका जीता जागता उदाहरण शक्ति फार्म में देखने को मिला है। यहां पर लोगों को आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। रहने के लिए मकान नहीं है। गरीब परिवारों के घरों में पानी बुरी तरीके से भरा हुआ है। सभी लोग खाने-पीने की सामग्री को लेकर परेशान है किसी को भी यहां के जनप्रतिनिधि द्वारा कोई सहयोग व राहत सामग्री नहीं मिल रही है। कोई भी सुध लेने वाला नहीं है। हमारे द्वारा अभी राशन सामग्री बांटी गई है आगे हम स्वास्थ्य सेवा पर भी ध्यान देंगे।