सीएम इन नानकमत्ता।

खटीमा- उधम सिंह नगर।
अशोक सरकार

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड बनने के बाद खटीमा विधायक पुष्कर धामी पहली बार उधम सिंह नगर के जनपद में पहुँचे।उधम सिंह नगर दौरे के दूसरे दिन सीएम पुष्कर धामी ने जहां सितारगंज विधानसभा पहुँच नगर में क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ नगर में रो शो कर जनता के अभिवादन को स्वीकार किया।

साथ ही सितारगंज नगर में सीएम के पहली बार पहुँचने पर जनता ने सीएम के रो शो में पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।सितारगंज के बाद सीएम पुष्कर धामी ने धार्मिक नगरी नानकमत्ता गुरुद्वारे पहुँच मत्था टेका।इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी नानकमत्ता ने सीएम धामी को सरोपा भेंट कर उनका अभिनंन्दन किया। वही मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम ने कहा कि वह उधम सिंह नगर जिले में पढे बड़े हुए है।

सीएम बनने के बाद वह पहली बार अपने ग्रह जनपद पहुँचे हुए है। मुख्यमंत्री के स्वागत में जुट रही युवाओं की भीड़ पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले भर में युवाओं व कार्यकर्ताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। और वह चाहते हैं कि राज्य का विवाह रात की तरक्की में उनका सहयोग करें।