23/07/
मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
चार धाम परियोजना में उतरकाशी जनपद के यमुनोत्री हाइवे में कार्यदायी संस्था रानी कंन्ट्रक्सन प्रा० लिमिटेड के द्वारा सड़क निर्माण में हो रही समस्याओं से परेशान ब्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के वाहनों को ब्रह्मखाल में रोककर विरोध किया।
आपको बताते चलें कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था के द्वारा बहुत ही धीमी गति व लापरवाही से कार्य किया जा रहा है और सड़क चौड़ीकरण होने से मुख्य बाजार में सड़क की स्थिति काफी समय से बहुत ख़राब है। बाजार में सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए ब्यापार मंडल ब्रह्मखाल के द्वारा कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व राष्ट्रीय राजमार्ग बडकोट को कई बार अवगत कराया गया लेकिन इनके कानों में जूं तक नहीं रेगें।
परेशान ब्यापारियों व समाजिक कार्यकर्ताओं ने जब कम्पनी के वाहनों को रोका तो तत्काल कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ब्यापारियों से वार्ता करने पहुंचे तथा सभी ब्यापारियों को आश्वासन दिया कि विना विलम्ब के एक माह के भीतर बाजार की सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा, आश्वासन मिलने के बाद सभी वाहनों को छोडा गया।
इस मौके पर ब्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रमोला, समाजिक कार्यकर्ता डॉ० मनवीर भण्डारी,सरवीर चन्द रमोला व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतेन्द्र कुमांई एवं समस्त ब्यापारीगण मौजूद रहे।