सुभाष पिमोली
थराली
थराली विधानसभा से कांग्रेस के ऊर्जावान शिक्षाविद पूर्व विधायक डॉ जीत राम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई और अहम जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे खुशी का माहौल है, वही थराली मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मिष्टान वितरण कर जीत राम सघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है, जम कर नारे बाजी की वही जीत राम ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित उत्तराखंड प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि वे अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे|
वही जहाँ कांग्रेस में लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए चल रही खींचतान आखिरकार गुरुवार शाम को समाप्त हो गयी पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बनाते हुए चुनाव संचालन की अहम जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंपी है |
जबकि इसके साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में कांग्रेस के 4 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाये हैं जिनमे थराली से पूर्व विधायक डॉ जीतराम का नाम भी शामिल है डॉ जीतराम ने नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड का रण फतह करेगी