अशोक सरकार
टनकपुर
पिछले दिनों हुई लगातार भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हुआ है तथा काफी लोग भारी बारिश से तबाह हुए हैं। इधर टनकपुर में भी वार्ड नंबर 1 शारदा घाट के निवासी भी भारी बारिश की तबाही की चपेट में है तथा हर समय खतरे की आशंका बनी हुई है।
शारदा घाट के निवासी शासन प्रशासन से बारिश के कहर से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं शारदा घाट निवासी दयाराम ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि यहां जो भी निर्माण कार्य हुआ है नाजायज तरीके से हुआ है।
जिससे जनता को काफी परेशानी हुई है। शारदा घाट के लोग बहने के कगार पर हैं ।हम लोग बहुत दुखी हैं । बार-बार गुहार लगाने के बाद भी यहां काम ठीक ढंग से नहीं हुआ है। कोई भी चेयरमैन तथा विधायक सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि कभी भी भयानक मंजर आ सकता है।
वहीं इस मामले में टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों तथा टनकपुर में जो भारी बारिश हुई है इसके मद्देनजर जिला अधिकारी महोदय द्वारा अलर्ट जारी किया गया था ।
इसी क्रम में प्रशासन द्वारा शारदा घाट के किनारे बसे हुए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शारदा घाट के किनारे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।