सलमती, खैराना गांव में कहर बरपा रही कैलाश नदी।

अशोक सरकार

सितारगंज

कैलाश नदी , सलमती और खैराना गांव में जमकर कहर बरपा रही है । लगातार पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश से गुरुवार की सुबह कैलाश नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे खैराना (बिचपुरी) और सलमती गांव में नदी ने कृषि भूमि में कटाव शुरू कर दिया । खेतो में जाने वाला कच्चा रास्ता भी कट गया ।

नदी के कटाव से ग्राम सलमती बिचपुरी में निशान सिंह की तीन बीघा और स्वर्ण सिंह की पांच बीघा, मलकीत सिंह, मंगत सिंह, सोनू सिंह, रेशम सिंह, मक्खन सिंह की एक एक बीघा सहित दर्जनों किसानों की भूमि कटकर नदी में समा गई है । समय रहते शासन प्रशासन की ओर से कटाव से सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं किए गए जिसके कारण दर्जनों किसानों की कृषि भूमि नदी की भेट चढ़ गई ।

वहीं किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने कई बार सिंचाई विभाग को इसकी जानकारी दी लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस पर कोई ठोस कदम नही उठाया । गुरुवार को भी ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को फोन पर सूचना दी लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर सुध बुध लेने नही पहुंचा।