आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना योद्धा सम्मान

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला द्वारा लैंसडाउन विधानसभा के विकासखंड नैनीडांडा की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्य कार्यकत्रियों को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह मैं सम्मानित किया गया | समारोह में ज्योति रौतेला द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सर्टिफिकेट एवं शॉल भेंट किए गए | इस अवसर पर अपने संबोधन में ज्योति रौतेला द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह भी बताया गया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एकीकृत बाल विकास योजना दोनों ही योजना कांग्रेस शासनकाल में लागू की गई थी और कांग्रेस पार्टी ही भारत और उत्तराखंड का भविष्य है |

इस मौके पर विकासखंड नैनीडांडा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जन बहादुर जी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री रश्मि पटवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मधु बिष्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोपाल रावत, मनीष सुंद्रियाल सामाजिक कार्यकर्ता, कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष नैनीडांडा प्रदीप गुसाई, लैंसडाउन विधानसभा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उमेश टम्टा, रेनू देवी (आंगनबाड़ी अध्यक्ष नैनीडांडा), श्रीमती सुलोचना देवी(आशा नैनीडांडा) एवं समस्त आशाएं नैनीडांडा और समस्त आंगनबाड़ी नैनीडांडा उपस्थिति रहे।