पत्रकार पर जानलेवा हमले की घोर निंदा

सुभाष पिमोली

थराली

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड ने घोर निंदा की है प्रेस क्लब थराली में पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश सुभाष पिमोली के नेतृत्व में एक बैठक कर पत्रकार इंद्रजीत असवाल पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए, कहा सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकार पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे |

उन्होंने कहा अगर तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो पर्वती पत्रकार एसोसिएशन अन्य संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पत्रकार असवाल को सुरक्षा मुहैया कराई जाए अगर उनके साथ कुछ होता है इसकी सारी जिम्मेदारी है शासन प्रशासन के होंगी |

बैठक में पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पिमोली प्रेस क्लब थराली के अध्यक्ष विनोद चंदोला, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन गिरी, सचिव गिरीश चंदोला, पर्वतीय पत्रकार संघ के संरक्षक जयवीर मनराल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश थपलियाल, हरेंद्र बिष्ट, जयवीर भंडारी, रमेश जोशी, राकेश सती, संजय कंडारी हेम मिश्रा यशवंत बडियारी, गुलाब रावत, हरीश जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।