भुवन कापड़ी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर खटीमा में जश्न।

खटीमा- उधम सिंह नगर।
अशोक सरकार

कांग्रेस आलाकमान द्वारा जहां बीते रोज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष,कार्यकारी अध्यक्षो की सूची जारी की थी।वही इस सूची में खटीमा निवासी युवा कांग्रेसी नेता भुवन कापड़ी को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।वही भुवन कापड़ी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आज खटीमा मुख्य चौक पर शाम के समय कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने खटीमा मुख्य चौक पर जमकर ढोल नगाड़ों के साथ थिरक जश्न मनाया।

वही मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।वही खटीमा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बॉबी राठौर ने इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा युवा कांग्रेसी नेता भुवन कापड़ी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने से प्रदेश भर के युवाओ में ऊर्जा का संचार हुआ है l

भुवन कापड़ी जहाँ पहले यूथ कांग्रेस के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है वही अब उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने जिस तरह उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।उससे आने वाले समय मे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को निश्चित ही बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।