बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में 05 लीटर कच्ची शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

विजय कोरंगा

बागेश्वर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट के पर्यवेक्षण में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनाँक 22.07.2021 को थाना काण्डा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था /पतारसी सुरागरसी अवैध मादक पदार्थ चैकिंग के दौरान सन्तोष राम उर्फ गोली पुत्र स्व0 श्री इन्ती राम निवासी सानिउडियार थाना कांडा जिला बागेश्वर उम्र 45 वर्ष को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना कांडा में मु0अ0सं- 07/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजिकृत किया गया है।