हरेला महोत्सव के तहत शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज मे किया गया वृक्षारोपण

सुभाष पिमोली

थराली

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर्व से शुरू हुए हरेला महोत्सव के तहत थराली विकासखण्ड के शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज चेपडो मे मध्य पिण्डर रेंज बद्रीनाथ वन व ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

जिसमे प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह गड़िया ग्राम प्रधान चेपड़ो सीमा देवी , महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलू शाह और ग्रामीणों ने सयुंक्त रूप मे फलदार ,छायादार, चारापत्ती, व सदाबहार वृक्षो का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मियों ने चेपडो में विद्यालय परिसर, शहीद स्मारक और शिव मंदिर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया |


वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने तेजपात, अनार, बांस, बोटल ,संतरा सहित अन्य फलदार पौधों का रोपड़ कर इन पौधों को वृक्ष बनने तक इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया |

वहीं मध्य पिण्डर रेंज के वन दरोगा भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि हरेला महोत्सव में वन विभाग द्वारा हरेला पर्व से ही वृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे आम जन को केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित न रखकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति भी जागरूक करना इस महोत्सव का लक्ष्य है |