उतरकाशी के मांडो गांव में सीएम धामी के सम्मुख फूटा लोगों का गुस्सा, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मनमोहन भट्ट

उत्तरकाशी

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी उतरकाशी के आपदाग्रस्त गांवों माडों व कंकराडी में स्थलीय भ्रमण के दौरान माडों गांव व नीरकोट गांव के ग्रामीणों का गुस्सा मुख्यमंत्री के सम्मुख फूटा। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सम्मुख भाजपा की डबल इंजन की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराज़गी जताई ग्रामीणों का कहना है

कि बादल नीरकोट गांव में फटा था लेकिन नीरकोट गांव में आज तक शासन प्रशासन वहां के हालात जानने नहीं पहुंचा और जब प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां तक पहुंचे हैं तो वह भी नीरकोट गांव का जायजा लेना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं और अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर हवाई फायर कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि नेता सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आते हैं और यदि इन्हें अपने ही कार्यकर्ताओं से मिलना था तो इन्हें कार्यकर्ता सम्मेलन करना चाहिए था। और यदि आपदा प्रभावितों से मिलने आये है तो प्रत्येक आपदाग्रस्त क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा व समस्याएं जाननी चाहिए।