नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत थाना सतपुली में पौडी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कामधेनु के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी ।
थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया कि गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत गोवंश को आवारा छोड़ना कानूनन अपराध है । जिसके तहत पशुओं को आवारा छोड़ने वाले लोगो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।
पशु चिकित्साधिकारी विनय कुमार ने कहा कि नगर निकाय व ग्रामसभा में गोवंश टैग करवाना जरुरी है । टैग हुए गोवंश का खुरपका का मुफ्त टीकाकरण किया जायेगा। इसलिए टैग लगाना आवश्यक है गोवंश को आवारा छोड़ने पर टैग से गोवंश की पहचान कर कानूनी कार्यवाही हो सकती है ।