सतपुली l
लगता है की भलाई करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया l अब उस भलाई का नतीजा जान से मारने की धमकी मिलना ओर हमला होना ही बाकी रह गया था l यदि प्रशासन ने इस पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले समय में कोई भी किसी की भलाई करने को आगे नहीं आएगा l आज जब एक पत्रकार पर हमला हुआ है ओर उसे जान से मारने की धमकी दी गई तो लगता है हमला करने वाले कानून को
पत्रकार इंद्रजीत असवाल द्वारा विगत माह एक लड़की के लिए लड़ाई लड़ना ओर उसको न्याय दिलाना भारी पड़ गया है l आज जब पत्रकार सतपुली से गांव कांडाखाल जा रहे थे तो किमार गांव के प्रधान के भाई, पूर्व प्रधान ओर टेक्सी चालक ओर ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया l
सतपुली, विगत माह पहले इंद्रजीत असवाल पर्वतजन, पहाड़ टीवी ओर पहाड़ समाचार लाइव के पत्रकार द्वारा एक पीड़ित महिला गुंजन की आवाज बुलंद की गई थी l जिस पर रंजिश के तहत हमला किया गया, जिस पर पत्रकार द्वारा मुश्किल से जान बचाई गई l
पत्रकार इंद्रजीत असवाल ने बताया कि आज सतपुली से घर जाते समय ग्राम प्रधान किमार तहसील लैंसडाउन के छोटे भाई सोनू के द्वारा मुझ पर जानलेवा हमला किया गया l उक्त जगह पर प्रधान के भाई के साथ देने वाले पूर्व प्रधान श्याम सिंह , टैक्सी ड्राइवर पपू थे l इनके इशारे पर पर हमला किया गया l
जिसपर तत्काल उपजिलाधिकारी लैंसीडॉउन ओर उपनिरीक्षक कौड़िया4, थानाध्यक्ष सातपुली को दी गई तथा मौके पर से 100 नम्बर पर भी फोन किया गया, परन्तु सभी जगह से केवल आश्वासन दिया गया l
उन्होंने कहा यदि मेरे साथ रात को कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार कौन होगा l
आपको बता दें कि गुंजन को न्याय दिलाने में इंद्रजीत असवाल के साथ एक ओर पत्रकार तथा एक महिला सामजिक कार्यकर्ता भी थी l यदि हमलावर इसी प्रकार खुले घूमते रहेंगे तो फिर उन पर भी हमला होने की आशंका बढ़ गई है l इस पर प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना होगा l

वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला प्रवक्ता मनीष खुगशाल स्वतंत्र ने कहा कि पत्रकार पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए l जिसके लिए उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से मुख्यमंंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा l