हरेला महोत्सव के तहत चेपडो मे किया वृक्षारोपड़

सुभाष पिमोली

थराली

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर्व से शुरू हुए हरेला महोत्सव के तहत थराली विकासखण्ड के चेपडो मध्य पिण्डर रेंज बद्रीनाथ वन ने ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

जिसमे ग्राम प्रधान चेपड़ो, क्षेत्र पंचायत सदस्य चेपडो सहित महिला मंगल दल और ग्रामीणों ने फलदार ,छायादार, चारापत्ती, व सदाबहार वृक्षो का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया, ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मियों ने चेपडो में शहीद स्मारक और शिव मंदिर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बांज ,फंयाट, दाड़िम ,संतरा सहित अन्य फलदार ओर छायादार पौधों का रोपड़ कर इन पौधों को वृक्ष बनने तक इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया |

वहीं मध्य पिण्डर रेंज के वन दरोगा भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि हरेला महोत्सव में वन विभाग द्वारा हरेला पर्व से ही वृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे आम जन को केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित न रखकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति भी जागरूक करना इस महोत्सव का लक्ष्य है