श्रमिकों के आगे झुका श्रम विभाग कहा 4 अगस्त तक मांगो को पूरा करेंगे

रिपोर्टर तनुज के साथ कमल कोरंगा

बागेश्वर .

आखिरकार श्रमिकों के विशाल जन रैली जिला मुख्यालय जाने के बाद श्रम विभाग की आंखें खुल गई और उसने श्रमिकों के श्रमिक कार्ड एवं अन्य संबंधित समस्याओं को 4 अगस्त तक सुलझाने की बात कही l

इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई और श्रमिकों ने श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी के सम्मुख श्रमिकों के समस्त समस्याओं को निराकरण करने के लिए समय दिया है l

दोनों में इस बात की सहमति भी बन गई है श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि इस समस्या का इसका निराकरण करने हेतु अधिकारियों को लिखा गया है जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा जबकि श्रमिक संगठन ने समस्या का निराकरण न होने पर आमरण अनशन करने की बात कही।