कमल कोरंगा
बागेश्वर
बागेश्वर के ठेकेदार संगठन ने सिंचाई विभाग कपकोट पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया है और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती देव को सौंपा ज्ञापन दिया है |
उन्होंने कहा कि कपकोट में डी श्रेणी के ठेकेदारों को काम करने के लिए ए श्रेणी की शर्तों को रखा गया है | इसके अंतर्गत पूरे जनपद में मात्र एक ही ठेकेदार आते हैं, जबकि पूरे जनपद में काफी ठेकेदार डी श्रेणी के अंतर्गत हैं | संबंधित विभाग ने वित्तीय वर्ष की योजना बनाई जिसका ई टेंडर के माध्यम से रजिस्टेशन हुआ |
योग्यता के आधार पर यह नियम ए श्रेणी के ठेकेदार के नियमों को लागू किया गया है | कही इसका आशय यह तो नही कि जिले से बाहर के ठेकेदारों को लाभ पहुंच सके | जिला ठेकेदार संघ का मानना है कि इस व्यवस्था से यहां के ठेकेदारों के साथ-साथ यहां के प्रवासियों को भी रोजगार से वंचित रहना पड़ रहा है | इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से जानकारी ली और इस में त्रुटि होने पर उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए जबकि ठेकेदार संगठन ने नियमावली परिवर्तन न होने पर तालाबंदी करने की बात कही।