उत्तरकाशी पुलिस ने किया चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार

मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

माह अप्रैल 2021को विवक भट्ट के द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक लिखित तहरीर दी गई गई थी | जिसमें उनके द्वारा ग्राम पंचायत माण्डों में स्थित भराडी देवी मन्दिर व आश्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सामान चोरी करने के सम्बन्ध में बताया गया | तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल धारा 380/457 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त चोरी के अभियुक्त को गिरफ्तार करने तथा चोरी किये हुये माल की बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी/थानाध्यक्ष कोतवाली को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। अपराध के अनवारण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 रमन बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई, उक्त पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी/साक्ष्य एकत्र करते हुये अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त विजय सेमवाल पुत्र स्व० कमलनयन सेमवाल निवासी ग्राम व पोस्ट मंजगांव, तहसील डुण्डा, पट्टी भण्डारस्यूं,जिला उतरकाशी को चुंगी बडेथी के पास से 4424 रु0 व 08 छत्तर के साथ गिरफ्तार किया गया |

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये कपडे उसके द्वारा अपने गांव मंजगांव में रखे हुये हैं जिन्हें वादी मुकदमा विवेक भट्ट के साथ अभियुक्त के गांव जाकर बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही में अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोतरी की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त- विजय सेमवाल पुत्र स्व0 कमलनयन सेमवाल निवासी ग्राम व पो0 मझगांव तहसील डुण्डा पट्टी भण्डारस्यूं जिला उत्तरकाशी हाल पता कमल कुटीर उजेली तहसील भटवाडी थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष |