भूमि के मालिकाना हक व प्रधानमंत्री आवास सुविधा हेतु सीएम की पत्नी को सौंपा ज्ञापन

गांव सिसैया खटीमा उधम सिंह नगर
अशोक सरकार

मुख्यमंत्री की के गृह क्षेत्र गांव सिसैया से ग्रामीणों ने आज अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सीएम की पत्नी को सौंपा। विगत लगभग 50 वर्षों से सिसैया शारदा सागर डैम के तट पर खेतीवाड़ी कर गुजर-बसर कर रहे सैकड़ों परिवारों ने आज उत्तराखंड सीएम की पत्नी गीता धामी को ज्ञापन सौंपकर भूमि का मालिकाना हक देने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना मुहैया कराने संबंधी समस्या से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने गुहार लगाई है कि वर्ष 2008 के बाद बंद किए गए आवास योजना को पूर्व की तरह जारी किया जाए तथा आधार कार्ड, राशन कार्ड ,पहचान पत्र सहित अन्य सरकारी सुविधा प्राप्त जैसे सीसी रोड, विद्युत लाइन,आंगनवाड़ी केंद्र, राजकीय विद्यालय, पेयजल लाइन की सुविधा के आधार पर भूमि का मालिकाना हक व आवास की सुविधा मुहैया कराया जाए।

इस संबंध में स्थानीय सिसैया निवासी भाजपा नेता मनोज कुमार शाही ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनने की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमें उम्मीद है कि हमारे क्षेत्र के भूमि के मालिकाना हक संबंधी समस्या तथा आवास संबंधी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की पत्नी ने भी आश्वासन दिया है कि सीएम साहब अपने क्षेत्र के लिए काम करेंगे।

वहीं सीएम पत्नी गीता धामी ने बताया कि विभिन्न संगठनों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया है ।सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि सभी फरियादियों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु एक-एक पौधा लगाने हेतु दिया गया है।