स्टोन क्रेशर संचालकों की मनमानी, अवैध तरीके से बनाई पुलिया से काश्तकारों के खेत खलियान जलमग्न।


बरुवा बाग सितारगंज

अशोक सरकार

सितारगंज के निकटवर्ती ग्राम सिसौना में स्टोन क्रेशर’ संचालकों की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के काश्तकारों के खेत खलियान जलमग्न हो गए क्षेत्र में क्रेशर प्लांट लगाने से खनन वाहनों का सड़कों में भारी दबाव रहता है l औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल व खनन वाहनों की वजह से क्षेत्र में कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं l जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l

प्लांट आबादी क्षेत्र में लगने की वजह से क्रेशर प्लांट से लगातार उड़ रही धूल के गुबार से क्षेत्र के लोगों के लिए सांस लेना दूभर हो गया है l अब स्टोन क्रेशर संचालकों का ताजा मामला सामने आया हैl खनन वाहनों के संचालन हेतु एक पुलिया बनाई गई थी, पुलिया की वजह से पानी आगे नहीं बढ़ पाया और जैसे ही सूखी नदी मैं जलस्तर बढ़ा तो क्षेत्र के काश्तकारों की फसलै व घरों को अपने आगोश में ले लिया l गुस्साए ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को मामले की शिकायत करने के बाद उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी मौका मुआयना करने पहुंचे l दस्तावेजों की जांच के बाद उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिया को जेसीबी से तोड़ा गया l

मीडिया से बात करते हुए उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि नदी में पानी के जलस्तर बढ़ने की वजह से पानी गांव की तरफ आबादी क्षेत्रों में भर रहा है l स्टोन क्रेशर संचालकों के द्वारा खनन वाहनों हेतु एक पुलिया बनाने का मामला प्रकाश में आया है l जिस जगह पुलिया बनाई गई है, इसकी अनुमति तो है लेकिन मानकों के अनुसार नहीं बनाई गई है, इसीलिए समस्या को देखते हुए पुलिया को तुड़वाने के आदेश दे दिए गए हैं l यदि भविष्य में इस तरह का निर्माण किया जाएगा तो स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।