मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को बकरीद की बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।
मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने नमाजियों से अपील की है कि ईद-उल-अजहा की नमाज घर पर ही रहकर अदा करें ताकि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोकने में कामयाबी मिल सके।
वहीं त्योहार के मद्देनजर ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। शहर ईदगाह पर सुबह नौ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।