उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के करीबी भा0यु0मो0 के प्रदेश उपाध्यक्ष आपदा पीड़ित परिवारों से मिले

कमल कोरंगा

बागेश्वर।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के करीबी कहे जाने वाले भा0यु0मो0 के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया इन दिनों बागेश्वर के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के दुरस्त गाँवों के दौरे पर है |

और वह आपदा क्षेत्र सुमगढ़ में भू स्खलन से पीड़ित परिवार के घर गए और उन्होंने परिवार के आपदा में बचे पीड़ित सदस्यों को सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वाशन दिया |

और सरकार द्वारा चलाये जा रहे कई योजनाओं से लोगो को अवगत कराया और आपदा क्षेत्रो को चिन्हित करने की बात कही |

सुमगढ़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक गस्याल ने क्षेत्र में आपदा के नुकसान के बारे में अवगत कराया |

इस कार्यक्रम में भा0 यु0मो0 बागेश्वर के कई सदस्य इनके साथ रहे इनमे चन्देश कोरंगा, राजेन्द्र दानू विक्की देवली आदि ग्रामीण भी शामिल रहे |