नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान को लगातार अंजाम देती उत्तरकाशी पुलिस, अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है | उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है | नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान को अमलीजामा पहनाते हुये क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष पुरोला व उ0नि0 प्रभारी चौकी नौगांव/एस0ओ0जी0 यमुना वैली के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस व एस0ओ0जी0 यमुना वैली की संयुक्त टीम गठित कर अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही की गई |

जिसमे वाहनों की चैकिंग के दौरान सौली पुलिया के पास से एक व्यक्ति विजयपाल रावत पुत्र श्री जियाजीत रावत उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम नैटवाड को 17.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 180000/- बतायी जा रहा है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध चौकी नौगांव थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की जा रही है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रु0 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।