मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में तीर्थ /धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाये रखने व पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए नौगाँव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान फतेहबाद,हरियाणा निवासी 04 लोगों को नौगांव बिल्ला शिव मन्दिर के पास शराब पीते व हुक्का गुड़गुड़ाते हुए पकड़ा गया साथ ही उक्त युवकों के कब्जे से 05-05 लीटर अवैध कच्ची शराब (कुल 20 लीटर) बरामद की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त चारों व्यक्तियों के विरुद्ध चौकी नौगांव,थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम, भादवि एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता अभियुक्त-
1-युद्धवीर पुत्र सतवीर निवासी ग्राम नेहला थाना गुनाह जिला फतेहबाद हरियाणा उम्र 36 वर्ष
2-रामविलास पुत्र प्रेम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष।
3-अमित पुत्र श्रीकृष्ण निवासी उपरोक्त उम्र 26 वर्ष।
4-अशोक पुत्र योगेन्द्र निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष।