बहुउददेशीय झील का निर्माण सतपुली में प्रस्तावित को लेकर ग्रामीणों के साथ की बैठक

सतपुली।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कल विकास भवन सभागार, पौड़ी में सिंचाई विभाग द्वारा पूर्वी नायर नदी पर बैराज बनाकर बहुउददेशीय झील का निर्माण सतपुली में प्रस्तावित को लेकर अधिकारियो की बैठक ली। उन्होंने बैराज हेतु कार्यों एवं डिजाइन की प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि आसपास रह रहे लोगों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित करें

सतपुली में प्रस्तावित झील को लेकर सिंचाई विभाग ने क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक लेकर उनसे सुझाव मांगे। देवप्रयाग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार मौर्य ने सतपुली झील की डीपीआर की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बताया कि सतपुली झील शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों से सुझाव मांगे गए। ग्रामीणों ने झील के प्रस्ताव पर उत्साहित होकर कहा कि झील से सतपुली क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत होगा।


बैठक में उपजिलाधिकारी सतपुली सन्दीप कुमार ने बताया कि सतपुली में झील बनने से नयार किनारे बने होटलों के सीवरेज की समस्या का भी समाधान हो जायेगा। साथ ही नयार नदी पर बनी झील से सतपुली विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक अपनी अलग पहचान बनाएगा। 

भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा ने कहा कि सतपुली को पर्यटन के मानचित्र में लाने व आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये झील नितांत आवश्यक है। सतपुली में झील का निर्माण होने से होटल, टैक्सी आदि व्यवसायों में बृद्धि होगी ।

उपजिलाधिकारी सतपुली सन्दीप कुमार, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, वार्ड सदस्य थामेश्वर कुकरेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, वेद प्रकाश वर्मा, बृजमोहन सिंह, ममता ध्यानी अंकित ठाकुर सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।