जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज देर सांय मांडो गांव निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करवायी जा रही आवश्यक सेवाओं व व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने राहत केम्प में ग्रामीणों के रहने व खाने पीने के इंतजाम को देखा।
रात में ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो इस हेतु पुलिस व पीआरडी जवान तैनात करने के निर्देश दिए। पीने के पानी की आवश्यकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान को पानी का टैंकर मांडों गांव के समीप खड़ा रखने के निर्देश दिए। ताकि लोग पानी का उपयोग कर सकें। गांव में आये हुए मलबा को हटाने के निर्देश ईई लोनिवि को दिए।