बागेश्वर के कांडा तहसील में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों की अहम बैठक

विजय के साथ कमल कोरंगा की रिपोर्ट

कांडा बागेश्वर

बागेश्वर के कांडा तहसील में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आज कांडा पड़ाव में एक अहम बैठक रखी गई इसके अंतर्गत आन्दोलनकारियों ने कहा पिछले 2009 से बागेश्वर जिले के सभी आंदोलनकारी और उत्तराखंड के सभी जिलों के आंदोलनकारियों को सरकार के द्वारा 1000 से 800 तक लोगों को चिन्हित किया है गया था |

2004 में पेपर कटिंग व एलआईयू की रिपोर्ट के अनुसार चिन्हित किया था | इसमे इंद्रमणि बडोनी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों के प्रमुख रहे थे | उनके लेटर पैड के माध्यम से और उनसे वार्ता करके चिन्हित किया गया था, उस समय सरकार के द्वारा सभी दस्तावेज अपने तहसील में जमा करवाए गए थे |

इसके अंतर्गत उत्तराखंड राज्य आंदोलन में 352 लोगों को चिन्हित किया गया था जिसमें से मात्र सौ से डेढ़ सौ आदमी को प्रमाण पत्र मिला और अन्य आंदोलनकारीयों को प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया था और सभी आंदोलनकारीयों का कहना है कि उन्हें भी प्रमाण पत्र दिया जाए |

ऐसा नही होने पर राज्य आंदोलनकारी देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही और इस बैठक में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जितेन वर्मा विरेंद्र नगरकोटी हीरा सिंह प्रकाश भट्ट अशोक पांडे बंशीधर कांडपाल बबलू कांडपाल आलम सिंह मेहरा प्रकाश सिंह धपोला गंगा लाल वर्मा दीप लाल वर्मा रूप सिंह मांजिला सहित कई लोग शामिल रहे |