वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया जायेगा मु्ख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 22 जुलाई 2021 पूर्वाह्न 11 बजे लिये जायेगें l यह जानकारी कार्यालय जिला उघोग केन्द्र उतरकाशी के द्वारा दी गई।

विकास खंड पुरोला/ मोरी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तहसील पुरोला में व नौगांव के विकास खंड कार्यालय नौगांव, विकास खंड डुंडा के तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़ के विकास खंड कार्यालय चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार विकास भवन सभागार लदाडी में लिये जायेगें l