लगातार हो रही बरसात के कारण सड़क धंसने से ट्रक नाले में गिरा

खटीमा उधम सिंह नगर

अशोक सरकार

खटीमा मे टनकपुर रोड पर टीवीएस एजेंसी के सामने अचानक सड़क धंसने से ओवरलोड ट्रक नाले में गिरा। दुर्घटना के समय ट्रक के अंदर ड्राइवर और क्लीनर मौजूद थे। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। बताते चलें कि लगातार हो रही बरसात के कारण जहां पहाड़ों में सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे हैं

वहीं अब मैदानी इलाकों में भी बरसात ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है ।आज खटीमा में सड़क धंसने से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया जब मिल से गेहूं की बोरी भरकर टीवीएस मोटर साइकिल एजेंसी के सामने खड़ा ट्रक सड़क धंसने से नाले में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में ड्राइवर और क्लीनर मौजूद थे जो घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें निकाल कर स्वास्थ्य सेवा 108 के द्वारा सरकारी अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। इस मामले में नागरिक अस्पताल के डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने से घायल ड्राइवर और हेल्पर को यहां लाया गया था

जिनका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं ट्रक मालिक शकील ने बताया कि गेहूं से लदी गाड़ी यहां खड़ा किया था जिसमें 2 लोग थे। खड़ा करने की 5 मिनट बाद गाड़ी खंती में गिर गई थी जिसमें दोनों काफी चोटिल हो गए जहां से खटीमा सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
यहां यह बताना आवश्यक है कि खटीमा में टनकपुर रोड पर 9 करोड़ से अधिक लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके तहत नई सड़क तीन दिन पहले ही बनाई गई है। और नई सड़क का धंसना निर्माणदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान पैदा करती है।