मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार मा० जिला जज श्री कौशल किशोर शुक्ला के नेतृत्व में आज रविवार को हरेला महोत्सव के तहत बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर उतरकाशी में रूद्राक्ष,तथा फलदार सत्तरा,अनार,अमरूद, आंवला,आदि के पौधौं का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर मा० जज श्री शुक्ला द्वारा दाणम, रुद्राक्ष, आंवला पेड़ों का रोपण किया गया l उन्होंने कहा कि हरेला महोत्सव जो हरित दिवस का प्रतीक है l हम सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना चाहिए l ताकि प्रकृति से हमें शुद्ध, संतुलित वातावरण मिल सके l इस महोत्सव को मनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद में 16 जुलाई 2021 से 22 जुलाई 2021 तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में औषधीय वृक्ष एवं फलदार वृक्षों का रोपण किये जाने के साथ ही हम सभी लोगों के नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है कि जिन पौधौं का हम रोपण कर रहे है l उनका संवर्धन, संरक्षण करना भी अवश्य समझे l
कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मदन राम व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री दुर्गा शर्मा ने आम जनमानस को प्रेरित करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना आवश्यक है l जिससे सूखे जलस्रोत पुनर्जीवित हो सके ।
इस दौरान श्री नवल बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट, पुनीत तोमर प्रभागीय वनाधिकारी, तीर्थ पाल सिंह अपर जिलाधिकारी, जगदीश चन्द्र वन दरोगा, एस०पी० नौटियाल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोविन्द सिंह एडवोकेट, राम चन्द्र उनियाल, अजय पुरी, जीत सिंह नाथ, दीपराम जगूडी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।